नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 22 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी पुलिस रिमांड पर – भारतीय नेशनल न्यूज

22 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी पुलिस रिमांड पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एफआईआर संख्या 113/2026, दिनांक 16.07.2026
धारा 21, एनडीपीएस अधिनियम
पुलिस थाना धर्मपुर, जिला सोलन (हि.प्र.)

दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब रोडवेज की एक बस में यात्रा कर रहे एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान पुनीत पुत्र श्री तारा चाँद, निवासी गाँव देओगी, डाकघर उर्टू, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, आयु 23 वर्ष, के रूप में हुई है। बरामदगी के उपरांत आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत एफआईआर संख्या 113/2026 दर्ज की गई।

अन्वेषण के क्रम में आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से पुलिस को पाँच दिन का रिमांड प्राप्त हुआ है। वर्तमान में आरोपी से मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके संभावित पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930