नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 18 जुलाई 2026:

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और उन्नत तकनीक से सशक्त बनाना है। वह सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिला और क्षेत्रीय अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इनमें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, बिलासपुर, कुल्लू, ऊना, धर्मशाला, पालमपुर, जिला अस्पताल किन्नौर तथा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं नाहन अस्पताल शामिल हैं। साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे विशेषज्ञ जांच और उपचार सुविधाओं में सुधार होगा।

डॉ. शांडिल ने बताया कि नैदानिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए नाहन और हमीरपुर जिला अस्पतालों के अलावा बिलासपुर, सोलन और धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पतालों में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है और इनमें से 14 मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं। इनका उपयोग विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों में छाती की जांच और टीबी की समय रहते पहचान के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा इन क्षेत्रों के विकास में संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। उन्होंने इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके अलावा पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है तथा पंजीकृत दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े पशुपालकों के लिए दूध खरीद पर प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला की प्रधान हेमा तंवर सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930