नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेयूआईटी दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने युवाओं से रोजगार प्रदाता बनने का किया आह्वान – भारतीय नेशनल न्यूज

जेयूआईटी दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने युवाओं से रोजगार प्रदाता बनने का किया आह्वान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला, 18 जुलाई 2026: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी), वाकनाघाट के 7वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक सहित विभिन्न शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह में कुल 2,244 डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 1,966 बी.टेक., 3 इंटीग्रेटेड एम.टेक., 69 एम.टेक., 116 एम.एससी. और 90 पीएच.डी. शामिल हैं।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

स्नातकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता को अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि नई शुरुआत के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल इंडिया और इंडस्ट्री 4.0 के दौर में प्रौद्योगिकी का उपयोग समाज और मानवता के हित में होना चाहिए। उन्होंने जेयूआईटी के विद्यार्थियों द्वारा विकसित एआई आधारित मानसिक स्वास्थ्य सहायता चैटबॉट का उल्लेख करते हुए इसे सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक प्रेरक पहल बताया।

राज्यपाल ने शोधकर्ताओं और युवा नवोन्मेषकों से पर्वतीय राज्यों की चुनौतियों, जैसे आपदा प्रबंधन, सतत कृषि और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तकनीक आधारित समाधान विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की औषधीय जड़ी-बूटियों और वनस्पतियों पर वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता भी बताई, जिससे किसानों और उद्यमिता दोनों को लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरों और पेशेवरों को विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित प्रौद्योगिकी और जल संसाधनों के संरक्षण को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

डिग्री और पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं तथा भविष्य में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

राज्यपाल ने कहा कि जेयूआईटी ने देश-विदेश के लिए कुशल पेशेवर तैयार किए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नौकरी खोजने के बजाय रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि युवाओं की उद्यमशीलता राज्य और देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इससे पहले कुलपति प्रो. आर.के. शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्लेसमेंट, पेटेंट, शोध प्रकाशनों, स्टार्टअप गतिविधियों तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक रैंकिंग में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।

समारोह में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक साई दत्तात्रेय, विश्वविद्यालय की गवर्निंग एवं अकादमिक काउंसिल के सदस्य, शिक्षक, पूर्व छात्र, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031