नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दाड़लाघाट में 971 ग्राम से अधिक चरस बरामद, सप्लाई लिंक से जुड़ा दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

दाड़लाघाट में 971 ग्राम से अधिक चरस बरामद, सप्लाई लिंक से जुड़ा दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दाड़लाघाट: पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने 12/13 जुलाई 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान रामपुर–कुल्लू मार्ग की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार हितेश कुमार (44 वर्ष), पुत्र बाबू राम, निवासी गांव लाम्बों, डाकघर घनागुघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन, के कब्जे से 971 ग्राम से अधिक चरस बरामद होने का दावा किया गया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत एफआईआर संख्या 52/2026, दिनांक 13.07.2026 दर्ज की। मामले में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना अर्की में मारपीट से संबंधित एक मामला पहले से दर्ज है।

13 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान उससे पूछताछ की गई और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान पुलिस के अनुसार यह जानकारी सामने आई कि बरामद चरस कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में रहने वाले सेवा राम से खरीदी गई थी।

इसके आधार पर पुलिस ने सप्लाई चेन की जांच आगे बढ़ाते हुए 14 जुलाई 2026 को सेवा राम (52 वर्ष), पुत्र गंगा राम, निवासी गांव थारला, डाकघर जाओ, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, को गिरफ्तार किया। जांच में उसकी कथित भूमिका सामने आने के बाद मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 भी जोड़ी गई।

पुलिस के अनुसार दूसरे आरोपी को 15 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031