नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बशील को मिलेगा नया पंचायत भवन – भारतीय नेशनल न्यूज

बशील को मिलेगा नया पंचायत भवन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 5 जुलाई 2026

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव दोची में आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इससे पहले उन्होंने दोची स्थित मां भीमा काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ग्राम पंचायत ममलीग में विभिन्न विकास योजनाओं पर लगभग 22 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय मांग के आधार पर बशील को नई पंचायत का दर्जा दिया गया है। यहां पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन हो चुका है और आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा।

डॉ. शांडिल ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इसका असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित होता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे लोगों को अपने क्षेत्र के निकट ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत क्वारग में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इस केंद्र में करीब 300 दिव्यांग बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल सुविधाएं और आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास योजनाओं का लाभ राज्य के हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने में जनता के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने श्री राधा-कृष्ण मंदिर संकीर्तन मंडली, बशील को 11 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की तथा खंड विकास अधिकारी कंडाघाट को मंदिर के सामुदायिक भवन का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नंद राठौर, उपप्रधान हरिदत्त शर्मा, भीमकाली माता मंदिर समिति के सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रधान द्रोपदी राठौर, समाजसेवी त्रिलोक चंद शांडिल, भगत राम, विकास खंड अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र चंदेल, मंदिर समिति के सदस्य हेमराज, अनीता, राजेश वर्मा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031