नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 09.02.2026

 

कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक आयोजित

 

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक कलाओं के संरक्षण में कोठों स्थित कला केन्द्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। मनमोहन शर्मा आज यहां कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोठों में भाषा, कला एवं संस्कृतिक के संवर्द्धन के लिए वृह्द एवं कलात्मक भवन स्थापित किया गया है। इस भवन में विभिन्न लोक कलाओं के संरक्षण एवं मंचन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध है।

उन्होंने ज़िला भाषा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोठों स्थित कला केन्द्र में प्रदेश एवं सोलन ज़िला की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए निरंतर कार्य किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि इस कला केन्द्र में कला दीर्घा एवं संग्रहालय विकसित किया जाना है। उन्होंने इस दिशा में हुई प्रगति की जानकारी ली और लोक निर्माण विभाग को उचित निर्देश जारी किए।

उन्होंने निर्देश दिए कि कला केन्द्र कोठों के उचित रखारखाव के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएं।

बैठक में भवन आरक्षित करने के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने भवन आरक्षण के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने के निर्देश जारी किए।

बैठक में सोलन ज़िला की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

ज़िला भाषा अधिकारी ममता वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728