नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना सोलन ने नशीले पदार्थ मामले का भगोड़ा आरोपी संतोष कुमार उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया – भारतीय नेशनल न्यूज

थाना सोलन ने नशीले पदार्थ मामले का भगोड़ा आरोपी संतोष कुमार उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 03-02-2026 को पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम द्वारा एक भगोड़े आरोपी *संतोष कुमार उर्फ़ रिंकू पुत्र भीम सिंह निवासी गाँव लावनधार, डाकखाना मंझोली, तहसील कुपवी जिला शिमला हि०प्र० उम्र 27 वर्ष हॉल रिहाईश गाँव डमरोग तहसील व जिला सोलन हि०प्र० को गिरफ्तार किया गया I* उल्लेखनीय है दिनांक 20-08-2019 को पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को 18.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था I जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 172/2019 दिनांक 20-08-2019 धारा 21 NDPS Act के तहत पंजीकृत किया गया था I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार करके माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था I आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत मुचलका पर रिहा था I उक्त मामले के ट्रायल/विचारण के दौरान आरोपी संतोष कुमार उर्फ़ रिंकू को माननीय न्यायालय द्वारा बार-बार पेश होने के आदेश दिए जा रहे थे, परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था । परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा उसे दिनांक 03-03-2025 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था । उक्त भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे, जो आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था परंतु गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः उसे दिनांक 03-02-2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त भगोड़े आरोपी को आज दिनांक 04-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सरसरी जाँच के दौरान यह भी पाया गया की यह आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है जिसके विरुद्ध थाना सदर सोलन में चोरी के 02 मामले पंजीकृत पाए गए है जिसमे उसने 02 कारें चोरी की थी जिनकी कीमत लगभग 4,30,000/- रूपए थी I इसके अतिरिक्त इसके अन्य अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जांच जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728