नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और परिवार में समान जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना लैंगिक समानता के लिए आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी – भारतीय नेशनल न्यूज

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और परिवार में समान जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना लैंगिक समानता के लिए आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 29.01.2026

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और परिवार में समान जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना लैंगिक समानता के लिए आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी
खण्ड स्तरीय नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान पर कार्यशाला आयोजित

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और परिवार में समान जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। विनोद सुल्तानपुरी आज यहां खण्ड स्तरीय नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।
विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा को पूर्ण रूप से समाप्त करना है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के अथक सुधारात्मक प्रयासों से लैंगिक समानता में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। महिलाओं को जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।
विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं जिनके दूरगामी सकारात्मक परिणाम भविष्य में प्राप्त होंगे। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब राशन कार्ड महिला के नाम पर बनाए जा रहे हैं। भूमि व सम्पति महिला के नाम पंजीकरण करने पर शुल्क पुरुषों की अपेक्षा कम लिया जाता है।
विधायक ने कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रही प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
शिविर में उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने लैंगिक समानता के विषय पर अपने बहुमूल्य विचार रखे।
विकास खण्ड अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने अवगत करवाया कि सोलन खण्ड में लगभग 400 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रही हैं। इसमें लगभग 6000 महिलाएं जुड़ी है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण व उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग, यूको आरसेटी, कृषि विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, स्वरोज़गार, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं समानता विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा लैंगिक अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।
शिविर में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा समूह गान के माध्यम से लैंगिक अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर रंगोली, मेहंदी, नुक्कड़ नाटक व पारम्पारिक व्यजंन की प्रतियोगिताएं करवाई गई।
ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल कंवर, कार्यक्रम प्रबंधक बबीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने शिविर में भाग लिया।
.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728