|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*प्रेस नोट*
दिनाक 16-05-2025 को पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर एक युवक हरीश शर्मा पुत्र श्री इन्द्र दत्त शर्मा निवासी गाव जदारी डा०खा० व तह० कण्डाघाट जिला सोलन हि०प्र० 31 वर्ष को 11.33 ग्राम चिटटा/हैरोइन सहित गिरफतार किया गया था । जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था i इस मामले की आगामी जाँच पर पाया गया की उक्त चिट्टा तस्करी में उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगामी अन्वेषण अमल में लाकर उक्त मामले में संलिप्त अन्य युवक की पहचान की गई तथा संलिप्त आरोपी *ललित कँवर पुत्र श्री बलजीत सिंह निवासी डाकखाना जाबली तहसील कसौली जिला सोलन हि० प्र० उम्र 28 वर्ष* का रहने वाला पाया गया तथा जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि यह युवक जिला सोलन में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है जिस पर दिनांक 19-06-2025 को *कांस्टेबल ललित कँवर उपरोक्त को उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया था I जिला सोलन पुलिस विभाग द्वारा उक्त पुलिस कर्मचारी ललित कँवर को तुरुन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था तथा उक्त आरोपी पुलिस कर्मचारी के विरुध नियमित विभागीय जाँच के आदेश पारित करके विभागीय जाँच खोली गई थीI इस विभागीय जाँच के दौरान उक्त पुलिस कर्मचारी ललित कँवर के विरुध लगे आरोप पूरण रूप से सिद्ध होने पाए गए तथा पाया गया की उसके द्वारा किया गया यह जघन्य अपराध विभागीय अनुशासन और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन को दर्शाता है । इसके अलावा, इस जघन्य अपराध को अंजाम देकर कांस्टेबल ललित कुमार ने न केवल पुलिस कर्मियों की ईमानदारी को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि समग्र रूप से पुलिस बल की छवि को भी धूमिल किया है*। यह कृत्य पुलिस विभाग में जनता के विश्वास और भरोसे को कम करता है तथा उनके कार्यों ने पुलिस विभाग को घोर अपमानित किया है व इसकी सार्वजनिक छवि को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है और जनता के विश्वास पर आघात किया है। उक्त पुलिस कर्मचारी द्वारा पुलिस विभाग में रहते हुए इस तरह का घृणित कृत्य पुलिस विभाग जैसे अनुशासित बल में सहनीय नहीं है जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशा तस्करी को गंभीरता से लेते हुए इसके खात्मे के लिए जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई गई है जिसके तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे कोम्प्रेहेंसिवे अभियान के अंतर्गत नशा तस्करी करने वालों के विरुध सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा इसके ख़ात्मे के लिए जिला पुलिस सोलन द्वारा इनकी सप्लाई साइड और डिमांड साइड दोनों तरफ़ से नशा तस्करों के विरुध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, परन्तु उक्त पुलिस कर्मचारी द्वारा विभाग में रहते हुए नशा तस्करी के गोरख धन्दे में शामिल होकर पुरे पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया है यदि ऐसे पुलिस कर्मचारयों को पुलिस विभाग में रहने दिया गया तो इससे पूरी व्यवस्था की ईमानदारी व कार्यप्रणाली पर गहरा प्रभाव पड़ेगा तथा इस तरह के पुलिस कर्मियों का विभाग में बने रहना किसी भी सूरत में उचित न है जिस पर *उक्त घृणित कार्य/कदाचार के लिए उक्त पुलिस कर्मी/कांस्टेबल ललित कुमार को गंभीर कदाचार,अनुशानहीनता, लापरवाही, कर्तव्य विमुखता व पुलिस विभाग जैसे अनुशासित बल में रहते हुए एक गंभीर अपराध को अंजाम देने के लिए पुलिस नियमावली के तहत दिनांक 08-09-2025 को हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है* i इसके अतिरिक्त इसके ख़िलाफ़ अभियोग से सम्बंधित कार्यवाही न्यायिक प्रक्रिया के तहत जारी है I इसके अतिरिक्त नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई जा रही जीरो टोलरेंस की नीति के तहत सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा इस तरह की मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी Iसोलन पुलिस का बड़ा कदम: नशा तस्करी में संलिप्त कांस्टेबल ललित कँवर बर्खास्त, विभाग की साख बचाने के लिए सख्त कार्रवाई
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





