नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने कालाघाट में चलाया वृक्षारोपण अभियान ” **oneness with वन”*  – भारतीय नेशनल न्यूज

मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने कालाघाट में चलाया वृक्षारोपण अभियान ” **oneness with वन”* 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने कालाघाट में चलाया वृक्षारोपण अभियान ” **oneness with वन”* I

 

मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने आज कालाघाट क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत ट्रस्ट के समर्पित स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से कुल 60 पौधे रोपे। इनमें देवदार, कचनार, पारसीमम, बियोंस जैसे पर्यावरण के लिए उपयोगी और छायादार पौधों की प्रजातियां शामिल थीं।

 

इस अवसर पर ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और स्थानीय निवासियों को भी इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना था, बल्कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता भी फैलाना था।

 

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करना है। ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031