नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी से सतर्क रहें – नगर निगम सोलन की चेतावनी – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी से सतर्क रहें – नगर निगम सोलन की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 17.06.2025

 

आवश्यक सूचना

 

नगर निगम सोलन को जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ व्यक्ति नगर निगम के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से किश्त जारी करवाने के नाम पर 06-07 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं जोकि पूर्णतः गैर कानूनी है। यह जानकारी नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा ने दी।

एकता कापटा ने कहा कि यदि किसी भी लाभार्थी को नगर निगम के किसी अधिकारी, कर्मचारी के नाम पर दूरभाष पर किसी भी प्रकार से धनराशि की मांग की जाती है तो वह इसकी सूचना नगर निगम सोलन आयुक्त को देना सुनिश्चित बनाएं ताकि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाई जाए।

आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का संचालन नगर निगम सोलन द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत मार्च, 2025 से पूर्व 119 घरों को स्वीकृति मिली है। इसके लिए लाभार्थियों को 1,85,000 रुपए व मार्च, 2025 के उपरांत घरों के लिए सर्वेक्षण चल रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वीकृत लाभार्थियों को 2,50,000 रुपए की वित्तीय सहायता चार किश्तों में दी जाएगी। यह राशि आवास निर्माण की शर्तों के अनुसार लाभार्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में एम.आई.एस विशेषज्ञ की रिपोर्ट एवं सत्यापन के उपरांत जमा करवाई जाती है।

आयुक्त ने लाभार्थियों से आग्रह किया कि अपना ए.टी.एम. कार्ड, पासबुक इत्यादि किसी भी व्यक्ति को न दें।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930