नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस नेताओं को सरकार की आलोचना के बदले मिलती है तनख्वाह : विनोद ठाकुर – भारतीय नेशनल न्यूज

कांग्रेस नेताओं को सरकार की आलोचना के बदले मिलती है तनख्वाह : विनोद ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सचिव विनोद ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुछ मंत्री और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार, जो सरकारी वेतन पर कार्यरत हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असभ्य भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।

विनोद ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को विकास की समझ नहीं है। जब वे सत्ता में थे, तो सड़कों पर केवल बजरी और रोड़ी डालकर चुनाव जीते जाते थे। लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से चुनाव विकास के आधार पर लड़े और जीते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल इसका उदाहरण है, जहां एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की सड़कों का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब जब चंडीगढ़ से हिमाचल में प्रवेश करते हैं, तो किसी भी दिशा में चले जाइए, आपको फोर लेन हाईवे नजर आएंगे। लेकिन कांग्रेस नेताओं को यह सब दिखाई नहीं देता, क्योंकि उनका काम केवल केंद्र सरकार की आलोचना करना है और उन्हें इसी के लिए वेतन मिलता है।

विनोद ठाकुर ने कहा कि आज का भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है। देश की तरक्की अब केवल GDP के आंकड़ों से नहीं, बल्कि आम जनता को मिल रहे अवसरों और सम्मानजनक जीवन से मापी जाती है। यह बदलाव उस नेतृत्व के कारण संभव हुआ है, जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता देता है।

उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार की नीतियां इसी सोच पर आधारित रही हैं, जिसके चार मुख्य स्तंभ हैं —

  1. ऐसा बुनियादी ढांचा जो देश के कोने-कोने को जोड़े।
  2. सर्वसमावेशी विकास जो सभी को साथ लेकर चले।
  3. ऐसा औद्योगिक विस्तार जो युवाओं को रोजगार दे।
  4. सरल और सशक्त सरकारी तंत्र जिससे आम नागरिक को लाभ हो।

ठाकुर ने कहा कि पूंजीगत व्यय में तेज़ी से वृद्धि हुई है, और 2025-26 तक यह 11.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसमें सबसे ज्यादा निवेश फिजिकल, डिजिटल और सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 59,000 किलोमीटर से अधिक नए हाईवे बने हैं और 37,500 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। हाल ही में उद्घाटित चिनाब और अंजी पुल आधुनिक भारत की इंजीनियरिंग क्षमता के प्रतीक हैं। जब वंदेभारत ट्रेन इन पुलों से होकर श्रीनगर पहुंची, तो एक यात्री की आंखों में खुशी के आंसू थे और उसने इसे ‘सपने के साकार होने’ जैसा बताया।

ठाकुर ने यह भी कहा कि अब कनेक्टिविटी केवल सड़क और रेल तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल क्रांति के रूप में भी भारत विश्व के सामने उदाहरण बन चुका है। भारत का डिजिटल सार्वजनिक ढांचा (Digital Public Infrastructure) आज वैश्विक मानकों पर मिसाल बन चुका है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728