नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संत निरंकारी मिशन का पर्यावरण संरक्षण अभियान – भारतीय नेशनल न्यूज

संत निरंकारी मिशन का पर्यावरण संरक्षण अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‘प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ’ थीम पर संत निरंकारी मिशन का वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

प्रकृति: ईश्वर का अनुपम उपहार, इसका संरक्षण – हम सबकी ज़िम्मेदारी

सोनीपत, 2 जून 2025 (राजन गिल):

प्रकृति सदैव मानव जीवन की सहचरी रही है। इसकी छांव में सभ्यताओं ने जन्म लिया और जीवन ने विकास की राह पकड़ी। किंतु जब मानवीय लोभ ने संतुलन को बिगाड़ा, तो प्रकृति को भी क्षति उठानी पड़ी। आज जब पर्यावरणीय संकट गंभीर रूप ले चुका है, तब संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है – एक ऐसा दिन जो हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।

इसी वैश्विक प्रयास से प्रेरित होकर, संत निरंकारी मिशन की सामाजिक सेवा इकाई – संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में, इस वर्ष ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ की थीम पर आधारित एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन कर रही है। यह विशेष कार्यक्रम 5 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक देश के 18 प्रमुख पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर आयोजित होगा।

इस अभियान का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना या सफाई करना नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना है, खासकर युवाओं में। यह एक ऐसा प्रयास है जो सेवा, सद्भाव और जागरूकता को एक मंच पर लाता है।

फाउंडेशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी दी कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के अंतर्गत हर वर्ष पर्यावरण दिवस को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाता रहा है। यह एक निरंतर चलने वाला जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य प्रकृति और मानवता के मध्य सामंजस्य को मजबूत करना है।

इस वर्ष, जिन 18 पर्वतीय और पर्यटक स्थलों को इस मुहिम में शामिल किया गया है, वे हैं –

उत्तराखंड: मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन, नैनीताल, चकराता, भवाली

हिमाचल प्रदेश: शिमला, मनाली, धर्मशाला

गुजरात: सापुतारा

महाराष्ट्र: महाबलेश्वर, पंचगनी, खंडाला, लोनावाला, पन्हाला, सोमेश्वर

सिक्किम: गेजिंग

कर्नाटक: नंदी हिल्स

यह सभी स्थल न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं, बल्कि वहां पर्यावरण-संवेदनशीलता को लेकर भी विशेष रुचि दिखाई दे रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से होगी, जिसके बाद स्वयंसेवक नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और रचनात्मक संदेशों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता और समाधान को जनमानस तक पहुँचाएंगे। बैनर, तख्तियों और मानव श्रृंखला के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का यह पर्यावरणीय प्रयास एक प्रेरक संदेश देता है – आइए, मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ, हरित और संतुलित बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर दुनिया मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728