नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कॉलेज को बंद कर खोल दिया डे-बोर्डिंग स्कूल, युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़: बलदेव तोमर – भारतीय नेशनल न्यूज

कॉलेज को बंद कर खोल दिया डे-बोर्डिंग स्कूल, युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़: बलदेव तोमर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नाहन (शिलाई): भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत कॉलेज को डिनोटिफाई कर उसकी जगह डे-बोर्डिंग स्कूल शुरू करना कांग्रेस की जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार के कार्यकाल में शिलाई में अटल शिक्षा केंद्र की नींव रखी गई थी और इसके लिए 10 करोड़ रुपये की राशि भी जारी हुई थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने न केवल इस परियोजना को रोक दिया बल्कि पहले से निर्माणाधीन कॉलेज को भी बंद कर दिया।

बलदेव तोमर का कहना है कि भाजपा को शिक्षा के नए संस्थान खोलने से आपत्ति नहीं है, लेकिन पहले से स्वीकृत कॉलेज को बंद कर उसी स्थान पर नया स्कूल खोलना युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य शिक्षा देना नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ कमाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर मंत्री हर्षवर्धन वाकई में अपने क्षेत्र की भलाई चाहते तो कॉलेज को पुनः शुरू कर स्कूल के लिए कोई अन्य स्थान तलाशते। मगर इसके बजाय कांग्रेस सरकार ने भाजपा की योजना को पलटने और नाम बदलने की राजनीति को प्राथमिकता दी।

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी कार्यक्रमों में छात्रों को जबरन शामिल करवा कर ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे लगवाना शर्मनाक है और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब स्कूलों को शिक्षा के बजाय राजनीतिक प्रचार का केंद्र बनाया जाएगा?

बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार से स्पष्ट जवाब मांगते हुए कहा कि क्या यही उनका नया शिक्षा मॉडल है, जिसमें बच्चों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार ने इस तरह की गतिविधियां नहीं रोकीं, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

साथ ही उन्होंने मांग की कि सतौन में बंद किए गए कॉलेज को फिर से नोटिफाई किया जाए और बच्चों को राजनीतिक आयोजनों से दूर रखा जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930