नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिंदल ने कांग्रेस मंत्री चंद्र कुमार पर पाकिस्तान की ओर झुकाव का लगाया आरोप, नजरिया स्पष्ट करने की मांग – भारतीय नेशनल न्यूज

बिंदल ने कांग्रेस मंत्री चंद्र कुमार पर पाकिस्तान की ओर झुकाव का लगाया आरोप, नजरिया स्पष्ट करने की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिरमौर: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और उसके वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बार-बार पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाज़ी कर रहे हैं, जो देश की संप्रभुता पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंत्री को साफ करना चाहिए कि वे किसके साथ खड़े हैं – भारत के या पाकिस्तान के।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जब पूरे देश में भारत की सैन्य कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति की सराहना हो रही है, तब कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री का पाकिस्तान की तरफ झुकाव दिखाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह राष्ट्रविरोधी रुख को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब तक हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान कर उन्हें बाहर क्यों नहीं कर पाई है। डॉ. बिंदल ने दावा किया कि भाजपा ने राज्य के 17 संगठात्मक जिलों में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें ऐसे अवैध निवासियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस सरकार राष्ट्रहित की अनदेखी कर रही है, जो कि अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति के पीछे अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों की भूमिका भी हो सकती है, इसलिए सरकार को तुरंत सघन तलाशी अभियान शुरू करना चाहिए।

बिंदल ने कहा कि जब पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, हमारे जवानों पर गोलियां बरसाई जा रही हैं, तब एक मंत्री का यह कहना कि “बातचीत से हल निकालना चाहिए”, बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने मांग की कि चंद्र कुमार को या तो अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए या देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर तक इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है और 25 मई तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महिला मोर्चा द्वारा सिंदूर यात्राएं भी चलाई जा रही हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930