नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस ने हैंड कटर रजिस्ट्रेशन के बहाने धन उगाही का नया तरीका निकाला: संदीपनी भारद्वाज – भारतीय नेशनल न्यूज

कांग्रेस ने हैंड कटर रजिस्ट्रेशन के बहाने धन उगाही का नया तरीका निकाला: संदीपनी भारद्वाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल की यह सरकार अब किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटे हैंड कटर, जिनका उपयोग किसान और बागवान अपने खेतों में बेकार लकड़ियां काटने के लिए करते हैं, अब उन्हें लाइसेंस प्रक्रिया में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है।

संदीपनी ने सवाल उठाया कि ऐसा निर्णय लेने के लिए सरकार को किसकी सलाह मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की आर्थिक कमजोरी को छिपाने के लिए किसानों से धन उगाही का एक नया तरीका है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को यह लगता है कि किसान जंगलों से लकड़ी काटने में इन उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, तो वन विभाग अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभा रहा?

उन्होंने यह भी पूछा कि लाइसेंस लागू करने से क्या वाकई ऐसी गतिविधियों पर रोक लग सकेगी। उनका कहना था कि यह निर्णय किसानों के लिए एक अन्याय है। पहले ही किसान आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं और एक साधारण उपकरण खरीदने के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। ऐसे में लाइसेंस लागू करना किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि इस फैसले का उद्देश्य केवल किसानों से धन वसूलना है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही विभिन्न प्रकार के नए कर लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, जैसे कि टॉयलेट टैक्स, बिजली शुल्कों में बदलाव, और नक्शा पास करने की फीस को बढ़ाना। अब किसानों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर धन वसूलने का नया तरीका अपनाया जा रहा है।

संदीपनी भारद्वाज ने सरकार से मांग की कि इस किसान-विरोधी नीति को तुरंत वापस लिया जाए और किसानों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस तरह के एकतरफा फैसलों को नहीं रोकती, तो भाजपा जनता के साथ सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728