नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह आज – भारतीय नेशनल न्यूज

एम्स बिलासपुर का पहला दीक्षांत समारोह आज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

बिलासपुर स्थित एम्स के लिए छह अक्तूबर का दिन बेहद खास होने जा रहा है। संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह को लेकर एम्स प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एनके अरोड़ा तथा कार्यकारी अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

राष्ट्रपति के सुबह करीब 10:30 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद वह लगभग दो घंटे तक दीक्षांत समारोह में रहेंगी। समारोह के बाद उनके मनाली रवाना होने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में 89 भावी डॉक्टरों को राष्ट्रपति द्वारा डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। समारोह में स्वास्थ्यकर्मी और अन्य प्रतिभागी हिमाचली टोपी के साथ कुर्ता-पायजामा पहने नजर आएंगे।

राष्ट्रपति के स्वागत और सम्मान के लिए एम्स प्रशासन की ओर से उन्हें पारंपरिक वाद्य यंत्र रणसिंघा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए जाने की भी तैयारी है।

समारोह को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एम्स परिसर को तीन अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। संस्थान के इतिहास में होने वाले इस पहले दीक्षांत समारोह को लेकर पूरे परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031