नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा UCC: अमित शाह – भारतीय नेशनल न्यूज

2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में लागू होगा UCC: अमित शाह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार वाले 21 राज्यों में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में काम पूरा कर लिया जाएगा। देश में अभी उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य है, जहां जनवरी 2025 से UCC पूरी तरह प्रभावी है।

गुजरात, असम और मध्य प्रदेश की विधानसभाएं UCC से जुड़े प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। इन राज्यों में अब राष्ट्रपति की मंजूरी और संबंधित अधिसूचना जारी होने की प्रक्रिया बाकी है। वहीं महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में UCC के लिए कानून का प्रारूप तैयार करने हेतु समितियों का गठन किया जा चुका है।

शाह मुंबई में भाजपा के ‘सेवा संकल्प’ अभियान की शुरुआत के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर भी सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद प्रत्येक अवैध घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें भारत से बाहर किया जाएगा।

भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत और गलवान की घटना के बाद मौजूदा स्थिति पर सवाल पूछे जाने पर शाह ने कहा कि सरकार जनता से भी संवाद करती है और लोगों को उस पर पूरा विश्वास है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ मामले बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए उनके बारे में जानकारी सार्वजनिक करना देश और सेना—दोनों के हित में नहीं होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031