नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कीरतपुर-मंडी फोरलेन पर 80 की रफ्तार को मंजूरी – भारतीय नेशनल न्यूज

कीरतपुर-मंडी फोरलेन पर 80 की रफ्तार को मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कीरतपुर-मंडी फोरलेन पर बढ़ सकती है रफ्तार की सीमा, 80 किमी प्रति घंटा करने को मंजूरी

अधिसूचना जारी होने का इंतजार, मौजूदा 60 किमी प्रति घंटा की सीमा से वाहन चालक परेशान

कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी फोरलेन पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा किए जाने पर सहमति बन गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब मंत्रालय की ओर से औपचारिक अधिसूचना जारी होना बाकी है।

गति सीमा बढ़ाने का मुद्दा हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था। मुलाकात के दौरान उन्होंने कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर निर्धारित स्पीड लिमिट को 60 से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने का आग्रह किया।

बताया गया कि मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले फोरलेन की संरचना और अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मोड़ों को ध्यान में रखते हुए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा तय की थी। हालांकि, अब इस सीमा में बदलाव को लेकर सहमति बन गई है।

इस विषय को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान धर्मपुर के भाजपा विधायक चंद्रशेखर ने भी सदन में उठाया था। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के साथ इस मामले पर चर्चा की।

वर्तमान गति सीमा को लेकर स्थानीय लोगों और व्यावसायिक वाहन चालकों में लंबे समय से असंतोष था। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा पार करने पर बड़ी संख्या में चालान किए जा रहे थे। फोरलेन के कई हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ओवरस्पीडिंग पर स्वचालित ई-चालान भी जारी हो रहे थे।

यदि मंत्रालय की अधिसूचना जारी होती है, तो इस मार्ग पर निर्धारित अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। इससे निजी वाहन चालकों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहनों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930