नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चम्बा के चुराह में नवजात का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी – भारतीय नेशनल न्यूज

चम्बा के चुराह में नवजात का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में एक बेहद गंभीर और दुखद घटना सामने आई है। टिकरीगढ़ गांव के नजदीक ग्रामीणों को एक नवजात का क्षत-विक्षत शव मिला। नवजात का सिर धड़ से अलग मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि टिकरीगढ़ गांव के पास ग्रामीणों की नजर नवजात के सिर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी नकरोड़ पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान कुछ दूरी पर नवजात के शरीर का शेष हिस्सा भी बरामद कर लिया गया।

शव पर जानवरों के हमले के निशान

पुलिस की शुरुआती जांच में नवजात के शरीर पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को किसी ने वहां छोड़ा था और बाद में आवारा या जंगली जानवरों ने उसे नुकसान पहुंचाया, या फिर घटना के पीछे कोई अन्य आपराधिक कारण है।

आशा कार्यकर्ताओं से मांगी जा रही जानकारी

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटा रही है। क्षेत्र में तैनात आशा कार्यकर्ताओं से गर्भवती महिलाओं, प्रसव और हाल में जन्मे बच्चों से संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में इलाके में किसी महिला के गर्भवती होने या प्रसव की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी। ऐसे में नवजात की पहचान और उसे यहां तक पहुंचाने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव यहां कैसे पहुंचा, इसका स्पष्ट पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930