मणिमहेश में छोटे न्हौण पर 9 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मणिमहेश में छोटे न्हौण पर उमड़ी आस्था, करीब नौ हजार श्रद्धालुओं ने किया पवित्र डल में स्नान
जन्माष्टमी के छोटे न्हौण के अवसर पर मणिमहेश में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब नौ हजार भक्तों ने पवित्र डल में स्नान कर आस्था प्रकट की। शुक्रवार दोपहर के बाद कई श्रद्धालु मणिमहेश से वापस लौटने लगे। वहीं, यात्रा के दौरान चार श्रद्धालुओं की तबीयत खराब होने पर उन्हें एंबुलेंस और हेलिटैक्सी की मदद से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।
शुक्रवार को एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने हड़सर से मणिमहेश तक पैदल यात्रा मार्ग का जायजा लिया और वहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस बार जन्माष्टमी के छोटे न्हौण पर पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
प्रशासन के अनुसार छोटे न्हौण का शुभ समय शुक्रवार तड़के 2 बजकर 26 मिनट से शुरू हुआ और पांच सितंबर की रात 12 बजकर 14 मिनट तक रहा। इसी अवधि के दौरान लगभग नौ हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र डल में स्नान किया।
छोटे न्हौण के लिए गुरुवार को 5,503 श्रद्धालु मणिमहेश के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार शाम तक करीब 3,600 अन्य श्रद्धालु पैदल यात्रा के जरिए मणिमहेश की ओर बढ़े।
श्रद्धालुओं का हो रहा पंजीकरण
मणिमहेश यात्रा में इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था लागू की है। उपमंडलीय प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते दो दिनों में करीब नौ हजार श्रद्धालु पैदल और हेलिटैक्सी के माध्यम से पवित्र डल में स्नान के लिए मणिमहेश पहुंचे।
एडीएम ने बताया यात्रा का आंकड़ा
एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के छोटे न्हौण के दौरान लगभग नौ हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र डल में स्नान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड प्रशासन द्वारा तैयार किया जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





