नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टा मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टा मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

FIR No. 110/2026, दिनांक 23-08-2026
धारा 21, 29 ND&PS Act, पुलिस थाना परवाणू, जिला सोलन (हि.प्र.)

दिनांक 23 अगस्त 2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक i10 कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में मौजूद युवक की पहचान हंस राज पुत्र श्री रणबीर सिंह, निवासी गांव ड्डोहल, डाकघर डेहर, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस थाना परवाणू में ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जांच के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की गई i10 कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को 24 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 04 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और उसके संपर्कों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बरामद चिट्टा/हेरोइन शाही माजरा, मोहाली (पंजाब) में रहने वाले सचिन नामक व्यक्ति से खरीदी थी। इसके बाद जांच टीम ने आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), बैंक खातों तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। पूछताछ से प्राप्त जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों को आपस में मिलाने के बाद पुलिस को मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

जांच के आधार पर पुलिस थाना परवाणू की टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन किशोर पुत्र श्री नंद किशोर, निवासी गांव गलोग, डाकघर ढाईहार, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष को 26 अगस्त 2026 को शाही माजरा, मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मामले में सामने आए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की गई।

गिरफ्तार आरोपी सचिन किशोर को 27 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया जाना निर्धारित था। पुलिस द्वारा उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं और संपर्कों की पड़ताल जारी है तथा अभियोग की आगामी जांच प्रचलित है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031