धर्मपुर पुलिस ने 10.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अभियोग FIR नं. 124/2026, दिनांक 04.08.2026, धारा 21 ND&PS Act, पुलिस थाना धर्मपुर, जिला सोलन (हि.प्र.)
दिनांक 04.08.2026 को जिला पुलिस की SIU टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें सवार एक युवक के कब्जे से 10.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी की पहचान तजिंदर सिंह पुत्र श्री दिलबाग सिंह, निवासी गांव शाई, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में FIR नं. 124/2026 के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया।
मामले की तफ्तीश के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा कथित वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 05.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से मामले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





