नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फसल विविधीकरण परियोजना का प्रशिक्षण – भारतीय नेशनल न्यूज

फसल विविधीकरण परियोजना का प्रशिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 23 जुलाई 2026

‘एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, सोलन द्वारा आज प्रबंधन समिति (एम.सी.) के सदस्यों के लिए ‘एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान, मशोबरा के निदेशक डॉ. संतोष गुप्ता ने की।

इस अवसर पर डॉ. संतोष गुप्ता ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों, दायित्वों तथा उत्तरदायित्वों की जानकारी देते हुए समिति के प्रभावी संचालन में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, सामूहिक निर्णय और टीमवर्क की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और दक्षता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, सोलन के जिला परियोजना निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी ‘एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियां’ विषय पर विस्तार से जानकारी साझा करते हुए समिति की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, सोलन के विषय-वस्तु विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार सहित खंड परियोजना प्रबंधन इकाई, सोलन एवं नाहन की 15 उप-परियोजनाओं की प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930