नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 19-20 जुलाई को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित – भारतीय नेशनल न्यूज

19-20 जुलाई को सोलन के कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 18 जुलाई 2026:

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने जानकारी दी है कि आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते 19 और 20 जुलाई 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

19 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धर्जा, कोइघाट, बधलेच, आर.एम.डी. अम्बर कोठी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

20 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोठों, कोटी खुर्द, कोटी, मानव मंदिर, विवेक पैकेजिंग, मझगांव, जटोली मंदिर, बावरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक नौणी विश्वविद्यालय, चिन्मय स्कूल, दीपक एग्रो इंडस्ट्री, पंडाह, थुरण, जोड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।

विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि यदि मौसम प्रतिकूल रहता है या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, तो निर्धारित समय एवं तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930