नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल प्रदेश में भाजपा का एक बहुत मजबूत संगठन : सौदान सिंह – भारतीय नेशनल न्यूज

हिमाचल प्रदेश में भाजपा का एक बहुत मजबूत संगठन : सौदान सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश में भाजपा का एक बहुत मजबूत संगठन : सौदान सिंह

• भाजपा का संगठन अभेद्य और आगामी विधानसभा चावन के लिए तैयार

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया 130वाँ संविधान संशोधन राजनीति में नैतिकता और सुशासन को मज़बूती देगा

 

ऊना, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने भाजपा संगठनात्मक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का एक बहुत मजबूत संगठन हैं। उन्हें कहा कि जिला कार्यसमितियो के गठन में हमारे 17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 है, जिसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी 258 है। अगर हम मंडलों की बात करें तो पहले हम 74 थे अब हम 171 है कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 जिसमें से महिलाएं 2569 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति ,ओबीसी 3532 है।

भाजपा 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्य समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कुल कार्यकर्ता 89646 है। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन अभेद्य है और आगामी विधानसभा चावन के लिए तैयार है, जिसमें भाजपा का यह तरुण संगठन विजय की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की आगामी 2027 के विधान सभा चुनावों में भाजपा के सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता 68 विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करते हुए जीत की ओर अग्रसर होगी।

 

सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया 130वाँ संविधान संशोधन राजनीति में नैतिकता और सुशासन को मज़बूती देगा तथा भ्रष्टाचार व अपराधीकरण को समाप्त करने का एक प्रभावी हथियार बनेगा। यह कानून सुनिश्चित करता है कि कोई भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री यदि गंभीर अपराध में 30 दिन तक जेल में रहे और उसे राहत न मिले तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा। सौदान सिंह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब देश इस पहल का स्वागत कर रहा है, तब कांग्रेस और कई विपक्षी दल एवं आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियाँ भ्रष्टाचार को संरक्षित करने के लिए इस विधेयक का विरोध कर रही हैं। ऐसा लगता है कि विपक्ष “बहिष्कार ब्रिगेड” और “भ्रष्टाचार के संरक्षक” की भूमिका निभा रहा है। ये लोकतंत्र नहीं बल्कि अपने परिवार और सत्ता को बचाना चाहते हैं। कांग्रेस की निर्लज्ज राजनीति बनाम मोदी जी की नैतिक राजनीति में यही स्पष्ट फर्क है। विपक्ष को बताना चाहिए कि वे नैतिकता के साथ हैं या निर्लज्जता के साथ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031