नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यपाल ने शूलिनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत – भारतीय नेशनल न्यूज

राज्यपाल ने शूलिनी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 23 जून 2025
सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय शूलिनी मेले-2025 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। इस मौके पर लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शूलिनी मेले की शुभकामनाएं दीं और सोलन के गंज बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार, सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी तीन दिवसीय मेले के दौरान इस प्राचीन मंदिर में विशेष रूप से विराजती हैं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने रेडक्रॉस समिति सोलन के नव-नामांकित आजीवन सदस्यों को प्रतीक चिन्ह (पिन) पहनाकर सम्मानित किया और आशा जताई कि वे सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज को मानवता के प्रति जागरूक करेंगे।

राज्यपाल ने राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्रथम वर्ष के छात्र व चित्रकार विनीत कश्यप और ज्योतिषाचार्य देवेन्द्र वर्मा को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि विनीत द्वारा बनाए गए मां शूलिनी के चित्र इस वर्ष मेला निमंत्रण पत्र व अन्य प्रचार सामग्री में उपयोग किए गए हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी, डॉ. यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728