नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर पंचायत अर्की के वार्डों की सीमाएं प्रस्तावित – प्रारूप सार्वजनिक – भारतीय नेशनल न्यूज

नगर पंचायत अर्की के वार्डों की सीमाएं प्रस्तावित – प्रारूप सार्वजनिक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 04.06.2025

उपायुक्त सोलन, श्री मनमोहन शर्मा द्वारा नगर पंचायत अर्की के सातों वार्डों की सीमाओं से संबंधित प्रारूप प्रस्ताव का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि यदि किसी नागरिक को इस प्रस्ताव के अंतर्गत प्रकाशित अधिसूचना के संबंध में कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो वह अधिसूचना के जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर “फार्म 02” भरकर उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

प्रस्तावित सीमांकन के अनुसार, अर्की नगर पंचायत को 07 वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनकी विवरण निम्न प्रकार है:

वार्ड संख्या 01 – मैहलात वार्ड:
इस वार्ड में SAKB सड़क के ऊपरी हिस्से में स्थित मौजा सैंज, महल को जाने वाले मार्ग के आगे शकनी आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते से लुटरू महादेव तक, जंगल शकनी से नीचे बनेड़ी मोहल्ला और नागरिक अस्पताल तक का क्षेत्र शामिल है।

वार्ड संख्या 02 – मियांपुर वार्ड:
इस क्षेत्र में मौजा सैंज, पालिका सीमा से SAKB सड़क के नीचे के क्षेत्र, जोलंग, बारा, मियांपुर मोहल्ला, नया बस स्टैंड, खडयालू नाले के समीपवर्ती भाग, उपमंडलाधिकारी (ना) का आवास, देवधार मंदिर, गौसदन तथा पलोग की तरफ की पहाड़ी तक का इलाका शामिल है।

वार्ड संख्या 03 – झिंवर मोहल्ला वार्ड:
यह वार्ड मांझू सड़क के निचले हिस्से से शुरू होकर खडयालू और खरयावण नालों के संगम तक, गुगैडी मोहल्ला, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पशु चिकित्सालय तक फैला है।

वार्ड संख्या 04 – चौगान वार्ड:
इस क्षेत्र में सिविल जज कोर्ट परिसर से पुराने बस स्टैंड, शिव मंदिर, मोहन लाल डोगरा की दुकान, मुरासी मोहल्ला, टाडू चौकी, लक्ष्मी नारायण मंदिर और खडयालू-खरयावण नाला संगम तक के क्षेत्र शामिल हैं।

वार्ड संख्या 05 – ततला मोहल्ला वार्ड:
इस वार्ड की सीमा में चामुंडा मंदिर, शिव मंदिर से ओल्ड P&T ऑफिस तक की सड़क, पुराना अर्की बाजार, सार्वजनिक शौचालय, ढांक नाली और आसपास का क्षेत्र आता है।

वार्ड संख्या 06 – राजा का बाग वार्ड:
इस वार्ड में सार्वजनिक शौचालय से लेकर पेट्रोल पंप और पुरानी तहसील तक का क्षेत्र, साथ ही बाबू राम वकील के आवास तक शीला कक्कड़ सड़क, ढांक नाली से नीचे के इलाके और राजा का बाग से सटे भाग सम्मिलित हैं।

वार्ड संख्या 07 – शीला कक्कड़ वार्ड:
इस वार्ड में बाबू राम वकील के घर के समीप स्थित मकानों से शुरू होकर लुटरू महादेव मार्ग, थावी मोहल्ला, ताल-खरयावण संगम, लखदाता पीर, शीतला माता मंदिर और ढांक नाली संगम क्षेत्र तक के इलाके शामिल हैं।

निवासियों से आग्रह है कि यदि उन्हें प्रस्तावित सीमाओं से कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने विचार प्रस्तुत करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930