नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में राशन व्यवस्था की सख्त निगरानी के आदेश, अब नहीं चलेगी कोई लापरवाही! – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में राशन व्यवस्था की सख्त निगरानी के आदेश, अब नहीं चलेगी कोई लापरवाही!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 28 मई 2025

ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न, उचित मूल्य दुकानों की निगरानी के निर्देश

सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, एल.पी.जी. सिलेंडरों के वजन की भी समय-समय पर जांच करने को कहा गया।

उपायुक्त ने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर उत्तम गुणवत्ता की खाद्य सामग्री उचित बिल के साथ प्राप्त हो सके। उन्होंने इन दुकानों के संचालन की समय-सारणी की जांच के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जानकारी दी कि अन्त्योदय अन्न योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रति राशन कार्ड 15 किलोग्राम चावल व 18 किलोग्राम फोर्टीफाइड गेहूं का आटा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत ज़िला सोलन के पात्र लाभार्थियों को लगभग 3402 मीट्रिक टन चावल और 5630 मीट्रिक टन गेहूं का आटा वितरित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने मिड डे मील योजना के तहत दिए जाने वाले राशन की भी समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि विकास खण्ड सोलन से 7, नालागढ़ से 8 और कुनिहार से 2 नए उचित मूल्य दुकानों को खोलने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ज़िला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के नियंत्रक श्रवण कुमार हिमालयन ने विभागीय कार्य प्रणाली व आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पूरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031