नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस सरकार हिमाचल की जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही है: बिंदल – भारतीय नेशनल न्यूज

कांग्रेस सरकार हिमाचल की जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रही है: बिंदल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन में जनाक्रोश प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह जश्न प्रदेश की जनता के दर्द पर नमक छिड़कने जैसा है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता को कई समस्याओं से जूझने के लिए मजबूर किया है। बेरोजगार युवाओं को झूठे वादों के जरिए ठगा गया, न तो रोजगार मिला, न ही नौकरी, और उनके जीवन में सिर्फ कठिनाइयाँ और निराशा आई। अब कांग्रेस इस पर जश्न मना रही है और बेरोजगारों का मजाक बना रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के दो साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और माफिया राज का बोलबाला रहा है। सुक्खू सरकार को अव्यवस्था, अराजकता, झूठ और धोखाधड़ी के लिए याद किया जाएगा। इन दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में हंसी का विषय बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो हिमाचल अपनी शांति, मेहनत, प्राकृतिक सुंदरता और बेहतरीन वातावरण के लिए जाना जाता था, अब वह समोसा सरकार के नाम से पहचाना जाने लगा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार का यह जश्न किसी उपलब्धि का नहीं, बल्कि बर्बादी का प्रतीक है। यह सरकार दोस्तों के लिए काम कर रही है, और यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब सरकार को केवल कुछ खास लोगों के हित में काम करने वाली सरकार कहा जा सकता है। लोकतंत्र में सरकार को जनता के लिए काम करना चाहिए, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार मित्रों के हित में और जनता के खिलाफ काम कर रही है। इस सरकार के तहत केवल मित्रों का भला हो रहा है, जबकि हिमाचल की जनता परेशान हो रही है, यही सुक्खू सरकार का “सुधार” है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31