नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा के अब 74 से बढ़कर 171 संगठनात्मक मंडल होंगे – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा के अब 74 से बढ़कर 171 संगठनात्मक मंडल होंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा के अब 74 से बढ़कर 171 संगठनात्मक मंडल होंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की आधिकारिक घोषणा

न्यू मंडल लिस्ट

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने घोषणा करते हुए बताया कि जैसे कि विदित है हिमाचल प्रदेश में चुनाव अधिकारी के रूप में सांसद डॉ राजीव भारद्वाज कार्य कर रहे हैं और एक डिलिमिटेशन समिति का गठन किया गया था जिसके अंतर्गत प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कूपर की अध्यक्षता में यह कार्य सम्पन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि केंद्र नेतृत्व की स्वीकृति के उपरांत भाजपा हिमाचल प्रदेश के 171 संगठनात्मक मंडल बन गए है, पहले इन मंडलों की संख्या 74 थी।
बिंदल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं जिसके अंतर्गत यह 171 संगठनात्मक मंडल कार्य करेंगे।
जिला चंबा में पूर्व में 6 मंडल थे अब कुल 16 मंडल होंगे जिनके नाम माँ बैरा, भंजराडू, कोटी, पांगी, त्रिलोचन महादेव, होली, भरमौर, खजियार, करीयां, साहू, सलूणी, भलेई, बनीखेत, मेल, चुवाडी और सिहुनता होंगे।
इसकी प्रकार जिला नूरपुर पूर्व में 4 मंडल थे अब कुल 12 मंडल होने जिनके नाम सदवां, भडवार, जसूर, गंगथ, इंदौरा, डमटाल, राजा का तालाब, फतेहपुर, रे, ज्वाली, कोटला और नगरोटा सुरियाँ होंगे।
जिला देहरा में पहले 3 मंडल थे अब कुल 6 मंडल होंगे जिसका नाम हरिपुर, ढलियारा, जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी और खुन्ड़ियाँ होगा।
जिला पामलपुर में पहले 4 मंडल अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम पंचरुखी, जयसिंहपुर, आलमपुर, सुलह, थुरल, भवारना, पालमपुर ग्रामीण, पालमपुर शहरी, बैजनाथ अप्पर और बैजनाथ लोअर होगा।
जिला कांगड़ा में पहले 4 मंडल थे, अब 9 मंडल होने जिनका नाम नगरोटा वगवां, बड़ोह, वृजेश्वरी, जयंती, धारकंडी मंडल, शाहपुर मंडल, लदवाडा, धर्मशाला शहरी और धर्मशाला ग्रामीण होगा।
जिला लाहौल स्पीति में 3 मंडलों को ही रखा गया जिनका नाम केलांग, उदयपुर और स्पिति ही रहा।
जिला कुल्लू में पहले 4 थे अब 12 मंडल होंगे जिसका नाम मनाली, नग्गर, कुल्लू सदर, पार्वती, भुंतर, बजौरा, सैंज, मंगलोर, बंजार, आनी, दलाश और निरमंड होगा।
सुंदरनगर में पहले 5 मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बगशाड, सराहन, करसोग, निहरी, डैहर, शहरी, नाचन, महादेव, नौंण, धर्मपुर, टीहरा, बल्डवाड़ा और सरकाघाट होगा।
मंडी जिला में पहले 5 थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम थुनाग, बाली चौकी, जंजैहली, पद्धर, दरंग, सनौर, लड़भड़ोल, जोगेंद्र नगर, चौंतडा, कोटली, मंडी, बल्ह और नेर चौक होगा।
ज़िला हमीरपुर में पहले 5 मंडल थे अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम समीरपुर, भोरंज खास, सुजानपुर टीहरा, बमसन (टोनी देवी), हमीरपुर शहरी, हमीरपुर ग्रामीण, धतवाल (बिझड़ी), बड़सर, नादौन और गलोड़ होगा।
जिला ऊना में पहले 5 मंडल थे अब 10 मंडल होंगे जिनका नाम चिंतपूर्णी अप्पर, चिंतपूर्णी लोअर, दौलतपुर, गगरेट, हरोली खास, हरोली बीत, ऊना, बसदेहडा, कुटलैहड और डेरा बाबा रुद्रानन्द होगा।
जिला बिलासपुर में पहले 5 मंडल थे अब 8 मंडल होंगे जिनका नाम झण्डुता, शाहतलाई, घुमारवीं, भराडी, बिलासपुर सदर, बिलासपुर, श्री नैना देवीजी (अप्पर) और श्री नैना देवीजी (लोअर) होगा।
ज़िला सोलन में पहले 5 मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम अर्की, दाडला, जयनगर, नालागढ़ शहर, नालागढ़, पंजैहरा, राम शहर, पट्टा, दून, कंडाघाट, सोलन ग्रामीण, सोलन शहरी, धर्मपुर और कसौली होगा।
ज़िला सिरमौर में पहले 5 ये अब 12 मंद होंगे जिनका नाम राजगढ़, सराहाँ, धारटी नाहन मण्डल, माता त्रिलोकपुर नाहन, माता कटासन नाहन, नौहरा धार, संगडाहा, ददाहू, पांवटा-साहिब, गिरीपार आंजभोज, शिलाई और नेडापार होगा।
जिला महसू के पहले 5 मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बलसन, चौपाल, नेरवा, कुपवी, कुमारसेन, मत्याना, ठियोग, कोटखाई नावर, जुब्बल, रामपुर, ननखडी, सराहन, रोहडू मण्डल और छोहारा मण्डल होगा।
ज़िला शिमला पहले 3 मंडल थे अब 6 मंडल होंगे जिनका नाम कसुम्पटी शहरी मण्डल, कसुम्पटी ग्रामीण मण्डल, शिमला, संजौली, शिमला ग्रामीण और शिमला ग्रामीण सुन्नी होगा।
ज़िला किन्नौर में पहले 3 मंडल थे अब 5 होंगे जिसका नाम पुह, मुरंग, कल्पा, सांगला और निचार होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस रचना से संगठन को बड़ा बाल प्राप्त होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31