अगस्त में HPPCL का रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अगस्त में एचपीपीसीएल का रिकॉर्ड बिजली उत्पादन, एक माह में 182.58 मिलियन यूनिट
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) ने जलविद्युत उत्पादन में अपनी पिछली उपलब्धि को पीछे छोड़ते हुए अगस्त माह में नया रिकॉर्ड कायम किया है। निगम ने इस दौरान कुल 182.58 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो अब तक किसी एक महीने में उसका सर्वाधिक उत्पादन है।
इससे पहले एचपीपीसीएल का सर्वाधिक अगस्त उत्पादन 179.04 मिलियन यूनिट रहा था, जो अगस्त 2024 में दर्ज किया गया था। नए आंकड़े के साथ निगम ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पार कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस रिकॉर्ड उत्पादन में निगम की तीन प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की अहम भूमिका रही। इनमें 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू, 100 मेगावाट की सैंज और 65 मेगावाट की काशंग परियोजना शामिल हैं। मानसून के दौरान जल उपलब्धता बेहतर रहने का इन परियोजनाओं को सीधा लाभ मिला और उपलब्ध जल संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए उत्पादन को उच्च स्तर पर बनाए रखा गया।
परियोजनाओं के बेहतर प्रदर्शन के पीछे नियमित मशीन रखरखाव, तकनीकी निगरानी और संचालन व्यवस्था में सुधार जैसे कई कारक रहे। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप तीनों परियोजनाओं ने अपनी निर्धारित क्षमता के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया।
प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर (पीएएफ) में भी परियोजनाओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। सावड़ा कुड्डू परियोजना ने 109.31 प्रतिशत, सैंज परियोजना ने 104.50 प्रतिशत और काशंग हाइड्रो प्रोजेक्ट ने 110 प्रतिशत पीएएफ दर्ज किया।
एचपीपीसीएल की यह उपलब्धि प्रदेश में जलविद्युत संसाधनों के प्रभावी उपयोग और परियोजनाओं के कुशल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





