नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरचंद सिंह बरसट ने मंडियों व विकास कार्यों की समीक्षा की – भारतीय नेशनल न्यूज

हरचंद सिंह बरसट ने मंडियों व विकास कार्यों की समीक्षा की

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 17 अगस्त 2026: पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने आज बोर्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की मंडियों, लिंक सड़कों तथा अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

स. बरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश में बेहतर सड़क एवं परिवहन सुविधाएं विकसित करने के साथ किसानों को मंडियों में आधुनिक और सुविधाजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से राज्यभर में बनाई और अपग्रेड की जा रही लिंक सड़कों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। चेयरमैन ने अधिकारियों से चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से राज्य में आधुनिक रिटेल फल एवं सब्जी मंडियां विकसित की जा रही हैं। योजना के पहले चरण में 5 अत्याधुनिक रिटेल फल एवं सब्जी मंडियां तैयार की जाएंगी। इन मंडियों में स्वच्छता, बिजली, पानी, प्लेटफॉर्म तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि लोगों को व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी शहीद भगत सिंह हरियावल लहर की समीक्षा करते हुए चेयरमैन ने बताया कि राज्य में 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक लगभग 34 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पौधरोपण अभियान को और गति देने तथा प्रदेश को अधिक हरा-भरा बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मंडी बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए भी बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। स. बरसट ने मंडियों में ए.टी.एम. स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंडियों में मौजूद यूनिपोलों को विज्ञापन के लिए किराये पर देने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि ऑफ-सीजन में मंडियों के कवर शैड सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस सुविधा से अब तक लगभग 77 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सुविधा का व्यापक प्रचार किया जाए, जिससे अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और बोर्ड की आय में भी वृद्धि हो।

किसान भवन और किसान हवेली की तर्ज पर पंजाब मंडी बोर्ड के अन्य गेस्ट हाउसों में भी ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन गेस्ट हाउसों में मरम्मत या नवीनीकरण की आवश्यकता है, वहां काम जल्द पूरा करने को कहा गया।

बैठक में मंडी बोर्ड के मार्केट कमेटी कार्यालयों, फील्ड कार्यालयों और मंडियों के कवर शैडों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। चेयरमैन ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली खर्च कम करने में भी मदद मिलेगी।

स. हरचंद सिंह बरसट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडी बोर्ड से जुड़े सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं समय पर मिल सकें।

बैठक में श्री कुमार अमित (आई.ए.एस.), सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, स. जतिंदर सिंह भंगू, इंजीनियर-इन-चीफ, स. हरजीत सिंह संधू (पी.सी.एस.), संयुक्त सचिव, स. मनिंदरजीत सिंह बेदी, जी.एम., स. गुरिंदर सिंह चीमा, मुख्य इंजीनियर सहित सभी डी.जी.एम. और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031