नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 07.04.2026

प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
डॉ. शांडिल आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र के नौणी में ग्राम पंचायत नौणी मझगांव, ग्राम पंचायत शमरोड़, ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा, ग्राम पंचायत सन्होल तथा ग्राम पंचायत ओच्छघाट के लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव, ग्राम पंचायत शमरोड़, ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा, ग्राम पंचायत सन्होल तथा ग्राम पंचायत ओच्छघाट में गत तीन वर्षों में लगभग 2.65 करोड़ रुपए की राशि व्यय कर विभिन्न विकासात्मक कार्य करवाए गए हैं।
डॉ. शांडिल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शीघ्र ही नौणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण करवाया जाएगा। इस केन्द्र का निर्माण लगभग 05 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश में 01 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली सभी विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा पर होने वाला व्यय प्रदेश सरकार वहन कर रही है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल ठाकुर, बलदेव कश्यप, बांके लाल भाटिया, ग्राम पंचायत शमरोड़ के पूर्व प्रधान नन्द राम, ग्राम पचांयत नौणी के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के पूर्व उप प्रधान हरदेव सिंह, ग्राम पंचायत मशीवर के पूर्व उप प्रधान नरेश कुमार, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हेमेंद्र शर्मा,बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गोतम, तहसील कल्याण अधिकारी कर्ण पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।
.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930