नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15 अप्रैल को ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह – भारतीय नेशनल न्यूज

15 अप्रैल को ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 07.04.2026

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी 15 अप्रैल, 2026 को हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सोलन के प्रसिद्ध ठोडो मैदान में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर वे जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शुरुआत शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एवं गाइड्स, आपदा मित्र तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी परेड का हिस्सा बनेंगे। साथ ही, विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं द्वारा हिमाचल, विशेषकर सोलन की समृद्ध लोक संस्कृति पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही शहीदी स्मारक की सफाई, बैठने की उचित व्यवस्था, मंच और मैदान की सजावट तथा अन्य सभी प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मनमोहन शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले स्कूलों और संस्थानों की रिहर्सल 10 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11 बजे शूलिनी मंच पर आयोजित की जाएगी।

बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने किया।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम बंसल, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930