सोलन बाईपास होटल में पुलिस की रेड, 21.18 ग्राम चिट्टा सहित 5 युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CASE FIR NO. 68/2026 DT. 11.03.26 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. SADAR SOLAN
दिनांक 11-03-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर सोलन बाईपास स्थित एक होटल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान होटल के एक कमरे में ठहरे 05 युवकों, जिनमें 04 युवक हरियाणा के तथा 01 युवक सोलन का निवासी पाए गये, के कब्जे से 21.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया । मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को दिनांक 12-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके 03 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल करके गहनता से पूछताछ की जा रही है । गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





