परवाणू में 8.15 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार, एक आरोपी पर पहले से 3 एनडीपीएस मामले दर्ज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CASE FIR NO. 31/2026 DATED. 26.02.2026 U/S 21,29 ND&PS ACT P.S. PARWANOO
दिनांक 26-02-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आल्टो कार में सवार 02 युवकों के कब्जे से 8.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 27-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि *गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चिट्टा/हेरोइन तस्करी के 03 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 22.47 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। उक्त मामलों में से 01 मामला पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज है, जिसमें 12.25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी, तथा 02 मामले पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत हुए थे, जिनमें कुल 10.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। मामले में आगामी जांच जारी है।
*
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





