नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 27.02.2026

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
ग्राम पंचायत जौणाजी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज सोलन उपमण्डल की ग्राम पंचायत जौणाजी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लोगों की जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जौणाजी, कोटला मशीवर, सेर बनेड़ा, पड़ग, सलोगड़ा, धरोट, बसाल, शमरोेड़ तथा नगर निगम सोलन के लोगों की समस्याएं सुनी गई।
डॉ. शांडिल ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर सेवाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध आधार पर आधुनिक उपकरण लगा रही है ताकि लोगों को घर-द्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मज़बूत बनाने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में लगभग 3,300 करोड़ रुपए के आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेशवासियों को उनके स्वास्थ्य की ओर जागरूक बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा स्वस्थ जीवन के लिए एक चुनौती बनकर उभरा है। नशा एक क्षणिक सुख है जो भविष्य को अंधकार में ले जाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि युवाओं व अन्य को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने में सरकार के सहायक बने ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने विद्युत बोर्ड, जल शक्ति, लोक निर्माण, राजस्व विभाग व अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें सुनीं व सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश चकोता स्कीम 2015 के तहत धर्मदास पुत्र गंगाराम गांव चाचड़, नरेश कुमार पुत्र जय कृष्णा गांव घरोग, नानक चंद पुत्र संतराम गांव शेर चिराग को पांच बीघा भूमि का मालिकाना हक प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में 90 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
कार्यक्रम में 20 इंतकाल व 22 आधार कार्ड अद्यतन किए गए।
इस अवसर पर कुल 75 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से 54 शिकायतें व 21 मांगे थी। इनमें से अधिकतर का मौका पर निपटारा किया गया तथा शेष मांगों को सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।
ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चन्द बरमानी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, संजीव ठाकुर व प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, संधीरा सिंह सीनू, मोहन मेहता, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बसंल, ग्राम पंचायत जौणाजी की पूर्व प्रधान जयवंती, बनीता, भुपेन्द्र कश्यप, ग्राम पंचायत मशीवर के पूर्व प्रधान नरेश, ग्राम पंचायत जौणाजी के पूर्व उप प्रधान अमर दत्त, पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728