दाड़लाघाट में फैशन पॉइंट दुकान में चोरी का खुलासा, 22 वर्षीय महिला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CASE FIR NO. 69/25 DT 01/10/25 U/S 331(4),305 BNS PS DARLAGHAT.
दिनांक 01-10-2025 को दाडलाघाट निवासी श्री अमरदीप ने पुलिस थाना दाडलाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी दाडलाघाट में “फैशन पॉइंट” नामक दुकान है। दिनांक 30-09-2025 को उन्होंने अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे।
दिनांक 01-10-2025 को प्रातः के समय जब उन्होंने अपनी दुकान खोली, तो देखा कि दुकान का साइड शीशा टुटा हुआ था और दुकान के भीतर से नोटों के हार गले से नकदी चोरी होने पाए गए जिसे कोई नामालूम शख्स दिनांक 30-09-2025/01-10-2025 की रात्रि को चोरी करके ले गया । चोरी हुई सम्पति की कुल कीमत लगभग ₹20,000 से ₹25,000 के बीच है । जिस पर पुलिस थाना दाडलाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । *अभियोग की जांच के दौरान, दाडलाघाट की पुलिस टीम द्वारा दुकान और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनतापूर्वक विश्लेषण किया। CCTV फुटेज के आधार पर पाया गया कि एक महिला दुकान के अंदर चोरी करते हुए नजर आई जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसकी पहचान करके तलाश लगातार जारी थी । अंततः, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी महिला मुस्कान, पुत्री श्री प्रेम सिंह, निवासी गाँव जरेहड़, बिहाल, डाकखाना कटराई, तहसील व जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र 22 वर्ष, को दिनांक 19-01-2026 को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी महिला को आज दिनांक 20-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है I आरोपी महिला के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I*
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





