नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Report in Parwanoo Incident (viral video)*   – भारतीय नेशनल न्यूज

Report in Parwanoo Incident (viral video)*  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*Report in Parwanoo Incident (viral video)*

दिनांक 07-01-2026 को पुलिस थाना परवाणू में ई०एस०आई० परवाणू से सूचना प्राप्त हुई कि लड़ाई-झगड़े में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल अस्पताल पहुँची, जहाँ एक व्यक्ति घायल अवस्था में उपचाराधीन पाया गया। तस्दीक करने पर उक्त व्यक्ति का नाम-पता ईशान पुत्र श्री विजय कुमार, निवासी तहसील कालका, जिला पंचकुला (हरियाणा), उम्र 27 वर्ष पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जाँच में पाया गया कि दिनांक 07-01-2026 को उपचाराधीन व्यक्ति ईशान अपने एक साथी के साथ कालका से टैक्सी लेकर परवाणू आया था। सवारियाँ उतारने के उपरांत वे दोनों कसौली चौक से वापस कालका की ओर जा रहे थे तो उसी दौरान लगभग 6–7 लड़कों ने अचानक ईशान पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया तथा उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 08-01-2026 को उक्त घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जिस वीडियो को भी पुलिस द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जाँच का हिस्सा बनाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, वायरल वीडियो, तकनीकी एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों का गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया गया।

जिस के आधार पर उक्त मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई जो सभी आरोपी हरियाणा के कालका क्षेत्र के रहने वाले पाए गए जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त 5 आरोपियों को हत्या के प्रयास के साथ साथ अन्य धाराओं 109, 126(2), 115(2), 191(2), 191(3),190 BNS की धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

1. Harshdeep singh s/o Pardeep Singh vill. Jattan majri teh. Kalka Distt. Panchkula. Haryana age 23years.

2. Aman s/o ram kishan vill gidranwali teh kalka Distt Panchkula Haryana age 22 year

3. Nikhil chaurasiya s/o late shree nilakanth paniwala padao kalka age 31 years

4. Bharatbhushan s/o late shree kishori lal vill Majra mehtab teh kalka Distt Panchkula haryana age 25 years

5. Yograj @ pinki gujjar r/o vill. majra mehtab teh. kalka distt. HR age 35 yr

 

इस घटना के पीछे दो गुटों जो कालका में बसों और टैक्सी ऑपरेटर्स के है ,के बीच कालका से सवारियां भरने को लेकर काफी समय से चले आ रहे विवाद को पाया गया।इन दोनों गुटों के खिलाफ कालका थाना में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से जैसे ही एक गुट को यह पता चला कि पीड़ित ईशान जो कि दूसरे गुट का था, को परवाणु में अकेला पाकर उसके ऊपर हमला कर दिया। सोलन पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728