ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन दिनांक 20.12.2025
ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज सोलन के कथेड़ स्थित भण्डारण कक्ष में यह निरीक्षण किया गया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सीता ठाकुर, कंचन राणा व संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा व विजय ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार व सुनीता चौहान, आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर व बी.एल. गुप्ता, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि कपूर सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





