नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू पुलिस की बड़ी कामयाबी: आबकारी मामलों में घोषित भगोड़ा आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी कालका से गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू पुलिस की बड़ी कामयाबी: आबकारी मामलों में घोषित भगोड़ा आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी कालका से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 17-12-2025 को पुलिस थाना परवाणू में गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी *राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी, पुत्र स्व० श्री नन्द लाल, निवासी गाँव पुरला, सेक्टर-03, परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन, हि.प्र. को कालका से गिरफ्तार किया गया।* जिस पर पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 132/2025, दिनांक 17-12-2025, धारा 209 BNS के तहत गिरफ्तार किया गया। इस अभियोग की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त भगोड़े आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में आबकारी अधिनियम के तहत 02 मामले (अभियोग संख्या 32/2017 व 57/2018) पंजीकृत थे, जिनमें उसके कब्जे से 34 बोतलें देशी शराब बरामद की गई थीं। उक्त दोनों मामलों में आरोपी जमानत मुचलका पर रिहा था तथा आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था । उक्त दोनों मामलों में ट्रायल/विचारण के दौरान आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालय में पेश होने के लिए बार-बार आदेश दिए गए, परंतु इसके बावजूद आरोपी माननीय न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया । उक्त भगोड़े आरोपी की तलाश पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा लगातार की जा रही थी, परंतु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहा। उक्त भगोड़े अपराधी को आज दिनांक 18-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728