गुमशुदगी मामला सुलझा: पिता ने 3 वर्षीय बेटे सहित घर छोड़ा, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास ट्रेस किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिनांक 07-11-2025 को श्रीमति पूनम पत्नी श्री चांद निवासी नेपाल हाल रिहायिश टैंक रोड सोलन तह० व जिला सोलन ने पुलिस थाना सदर सोलन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनांक 06-11-2025 को इनके पति चांद पुत्र श्री दल बहादुर निवासी नेपाल हाल रिहायिश टैंक रोड सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष घर से बिना बतलाये कंही चले गये हैं जो अपने साथ इनका बेटा जिसका नाम सारांश जिसकी उम्र 03 वर्ष है को भी अपने साथ ले गये। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस थाना सदर सोलन द्वारा उक्त गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतू समस्त थाना, चौकी, पडौसी राज्यों को गुमशुदगी के बारे में सुचित किया गया था तथा गुम हुए व्यक्ति की तलाश पुलिस टीम द्वारा शुरू कर दी I पुलिस टीम द्वारा उक्त गुम हुए व्यक्ति की तकनीकी जांच और साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया जिसके आधार पर उसे नेपाल बार्डर के पास ट्रेस किया गया जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा दिनांक 16-11-2025 को गुम हुये व्यक्ति चांद पुत्र श्री दल बहादुर निवासी नेपाल हाल रिहायिश टैंक रोड सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष को बच्चे सहित उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपेडिया से ब्रामद कर लिया गया है । मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





