नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सनवारा टोल प्लाज़ा के समीप 4.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित नशा तस्कर गिरफ्तार — सोलन पुलिस की कार्रवाई – भारतीय नेशनल न्यूज

सनवारा टोल प्लाज़ा के समीप 4.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित नशा तस्कर गिरफ्तार — सोलन पुलिस की कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR No. 0179/2025 Dated 02.11.2025
U/S 21 ND&PS Act, Police Station Dharampur, District Solan (H.P.)

दिनांक 02.11.2025 को सोलन पुलिस की SIU टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए सोलन शहर, कुमारहट्टी, धर्मपुर, सनवारा व जाबली की ओर रवाना हुई। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली कि टोल प्लाजा सनवारा के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ मौजूद है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुनील कुमार पुत्र राजु राम, निवासी गांव सुणी, डाकघर चाखड़, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 30 वर्ष को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 4.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी सुनील कुमार इस नशीले पदार्थ की आपूर्ति धर्मपुर, सोलन और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं व छात्रों को करने की योजना बना रहा था। सोलन पुलिस की तत्पर कार्रवाई के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका।

यह भी पाया गया है कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पहले से सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने एवं दुर्घटना करने का एक प्रकरण दर्ज है। वर्तमान मामले की जांच पुलिस द्वारा प्रगति पर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728