परवाणू पुलिस ने 10.50 ग्राम चिट्टा सहित तस्कर मनेन्द्र उर्फ मोंटू को किया गिरफ्तार, स्विफ्ट गाड़ी जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Case FIR No. 101/2025 dated 16-10-2025 U/S 21 ND&PS Act PS Parwanoo
दिनांक 16-10-2025 को जब जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम थाना परवाणू के क्षेत्र में गश्त,नाकाबंदी व अपराधों की रोकथाम हेतु पर मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि पिंजौर हरियाणा की तरफ से एक स्विफ्ट गाड़ी TTR परवाणू की ओर आ रही है जिसे मनेन्द्र उर्फ़ मोंटू नाम का युवक चला रहा है जो उपरोक्त युवक काफी समय से चिट्टा/हेरोइन बेचने का कारोबार करता है तथा यह युवक अपनी उपरोक्त कार में भारी मात्र में चिट्टा/हेरोइन बेचने के लिए लाया है जो इसे धर्मपुर, कुमारहट्टी व सोलन आदि में सप्लाई करने की फिराक में है I इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा नाकाबंदी करके उक्त गाड़ी को चैक किया तथा गाड़ी में बैठे युवक जिसका नाम व पता *मनेन्द्र उर्फ़ मोंटू पुत्र श्री दिलबाग सिंह निवासी गाँव शाही डाकखाना धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन, हि०प्र० उम्र 37 वर्ष को 10.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया* I जिस पर पुलिस थाना परवाणू में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त स्विफ्ट गाड़ी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायलय से 5 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है I आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





