गैर कृषक सहकारी ऋण घोटाला: ₹2.66 करोड़ की देनदारी वाले भूमेश गर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिनांक 03-10-2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा भूमेश गर्ग पुत्र श्री नरेश गर्ग निवासी आड़त बाज़ार सूबाथू तह० व जिला सोलन हि०प्र० के विरूद्ध 75(A) of the Land Revenue Act 1954 के तहत गिरफतारी वारन्ट जारी किया गया था जिसके अनुसार भूमेश गर्ग द्वारा गैर कृषक ऋण व बचत सहकारी सभा सूबाथू से ऋण लिया था, परन्तु वह उक्त ऋण को तयसीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा जिस पर उसे सोसायिटी द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था जिसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 2,66,39,483/ रू० बनती है I उक्त देनदारी को न चुकाने पर भूमेश के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट लोन रिकवरी का मामला में चल रहा है तथा भूमेश गर्ग को कोर्ट द्वारा बार-2 नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था जिस पर Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी अनुपालना करते हुए आज दिनांक 06-10-2025 को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी भूमेश गर्ग पुत्र श्री नरेश गर्ग निवासी आड़त बाज़ार सूबाथू तह० व जिला सोलन हि०प्र०को सुबाथू पुलिस चौकी की टीम द्वारा गिरफतार किया गया जिसे आज दिनांक 06-10-2025 को सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में पेश किया जा रहा है I
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





