नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलाकारों के माध्यम से ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम – भारतीय नेशनल न्यूज

कलाकारों के माध्यम से ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, दिनांक 01.10.2025

सूचना एवं जन संपर्क विभाग से जुड़े सांस्कृतिक समूह झंकार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने आज सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शमरोड़ और जौणाजी में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

कलाकारों ने गीतों के जरिए मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को कार्प मत्स्य पालन के तालाब निर्माण पर इकाई लागत का 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। योजना में सभी वर्ग के किसान आवेदन कर सकते हैं, जिसमें बेरोजगार युवाओं और नए आवेदकों को प्राथमिकता दी जाती है।

नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति सचेत किया और उनसे नशे से दूर रहने व खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आग्रह किया।

कलाकारों ने युवाओं को प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर, जिला स्तर और खंड स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट मनी के बारे में भी जानकारी दी। इसके तहत राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी को 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, जिला स्तर के लिए 300 रुपये और खंड स्तर के लिए 240 रुपये किया गया है। राज्य के बाहर प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये डाइट मनी दी जाएगी।

कलाकारों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंद राम, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031