“धर्मपुर पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल अभय पिसाल को जाली दस्तावेज़ और बिना लाइसेंस हथियार मामले में गिरफ्तार किया”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*CASE FIR DTD 06.07.2025 U/S 420, 467, 468 IPC & Sec. 25 The Arms Act, 1959 P.S. DHARAMPUR DISTRICT SOLAN (HP)*
दिनांक 06.07.2025 को श्री जाधव निवासी जिला लातुर महाराष्ट्र हाल सेना अधिकारी डगशाई ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि “इनकी यूनिट के कर्नल अभय पिसाल ने जाली / धोखाधड़ीपूर्ण पहचान दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और सशस्त्र बल पहचान पत्र तैयार किये है जिन पर उसकी तस्वीर के साथ उसका नाम ताहिर मुस्तफा लिखा है । इसके इलावा इसने बिना लाइसेंस के 12 बोर की बंदूक रखी है। उक्त सामग्री को मुख्यालय 95 इन्फैंट्री ब्रिगेड के आदेश से अधिकारियों के एक बोर्ड द्वारा जब्त किया गया था । इस बोर्ड का उद्देश्य इसकी डिजिटल कलाकृतियों को जब्त करना और उन परिस्थितियों की जांच करना था जिनके तहत लेफ्टिनेंट कर्नल अभय पिसल पर पाकिस्तान खुफिया ऑपरेटिव के संपर्क में होने का संदेह था । दिनांक 23 अगस्त 2023 को बोर्ड ने इस अधिकारी के पास से 12 बोर की बन्दूक और कथित रूप से सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कई दस्तावेज पाए, जिनमें लेफ्टिनेंट कर्नल अभय पिसल की तस्वीर के साथ ताहिर मुस्तफा के नाम पर ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड भी उसके कब्जे से बरामद किया गया। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप एफआईआर दर्ज करें और अपने स्तर पर मामले की जांच करें और साथ ही कानूनी प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच और उचित निपटान के लिए हथियार को अपने कब्जे में लें”। जिस पर मुकदमा उपरोक्त थाना धर्मपुर में दर्ज किया गया । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा आरोपी *अभय पिसाल पुत्र श्री विजय सिंह निवासी जिला सतारा महाराष्ट्र उम्र 45 वर्ष को पिछले कल देहरादून से गिरफ्तार किया गया है*। जांच पर पाया गया है कि आरोपी अभय पिसाल भारतीय सैना में बतौर लैफ्टीनेंट कर्नल तैनात है, जो वर्ष 2023 में डगशाई सोलन में बतौर लैफ्टीनेंट कर्नल तैनात रहा है । जब आरोपी अभय पिसाल डगशाई में तैनात था तो अभय पिसाल पर पाकिस्तान के साथ संधिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लगे थे तथा उसके पास से संधिग्ध दस्तावेज व हथियार ब्रामद हुये थे । आरोपी लैफ्टीनेंट कर्नल अभय पिसाल से जो बिना लाईसेंस की 12 बोर की सिंगल बैरल गन बरामद हुइ थी उस पर कोई भी कंपनी का मार्का व गन का नम्बर आदि न गुदा हुआ है । इसके अतिरिक्त जांच पर पाया गया है कि आरोपी ने एक ही नम्बर के अपने अलग-2 नामों के दो आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसैन्स, पेन कार्ड, राशन कार्ड तथा पहचान पत्र पिसाल अभय, विजय सिंह तथा ताहिर मुस्तफा के नामों से तैयार किये हैं जिन्हें थाना धर्मपुर की टीम ने कब्जे में ले लिया है तथा उपरोक्त बन्दूक को भी जब्त कर लिया गया है। दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है। अन्वेषण के दौरान इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अभय पिसाल के पास बिना लाईसेंस की 12 बोर की सिंगल बैरल गन कहां से आई तथा किन परिस्थितियों में उसने एक नम्बर के उपरोक्त दस्तावेज अलग-2 नामें से तैयार करके अपने पास रखे। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है । मामलों की जांच जारी है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





