परवाणू में युवक की संदिग्ध मौत, ईएसआई अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने किया ‘ब्रॉट डेड’ घोषित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिनांक 28-09-2025 को पुलिस थाना परवाणु में ई०एस०आई० परवाणू से सूचना मिली कि सैक्टर 04 पस्वाणू से एक व्यक्ति को उपचार हेतू लाये है जिसे चिकित्सकों ने brought dead घोषित कर दिया है। इस सूचना पर पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम तुरन्त ई०एस०आई० अस्पताल परवाणू पंहुची जहा पर एक व्यक्ति मृत हालत में पाया गया। सरसरी तस्दीक करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान सूजल जमवाल पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह निवासी गाव देलड़ डाकखाना बलक्वार, तह० लडभड़ोल जिला मण्डी हि०प्र० हाल निवास एल०आई०जी० 106 से० 4 परवाणू तह० कसोली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। मौका पर मौजूद लोगों के सामने मृतक के शव का गहनता से पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया जो निरीक्षण के दौरान उसके मुहं/नाक से पीली झाग निकलनी पाई गई तथा बांय बाजू पर हल्के-2 बारीक खरोंचे/कट के निशान पाये गये इसके अतिरिक्त उसके शरीर के अन्य हिस्से पर किसी भी प्रकार के चोट खरोंच के निशान न पाये गये । जांच के दौरान मौका पर मौजूद लोगों के ब्यान लेखबद्ध किये गये । *सरसरी जाँच पर पाया गया कि मृतक से0-4 में इडस्फिनिक्स कम्पनी में काम करता था जो कम्पनी द्वारा दिये गये फलैट में अपने एक अन्य साथी के साथ रह रहा था। दिनांक 28-09-2025 को जब उसका रूममेट ढाबा से खाना खाने के उपरांत कूड़ा लेने के लिए कमरा में गया तो उसने मृतक को अपने बिस्तर पर बेसूध पाया जिस पर मृतक वह अन्य लोगों की सहायता से उसे उपचार हेतू ई०एस०आई० अस्पताल परवाणू ले गये जहा पर चिकित्सको ने चैक करने के उपरान्त उसे brought dead घोषित कर दिया। मौका/कमरा की जाँच के दौरान मौका से कोई भी सुसाईड नोट व अन्य संदिग्ध वस्तु ब्रामद न हुई I मृतक की मृत्यु के सन्दर्भ में उसके परिजनों को सूचित किया गया जिनके आने पर आज दिनांक 29-09-2025 को पोस्टमॉर्टेम करवाया गया मृतक का विसरा प्रिजर्व करवाकर कब्जा पुलिस में लिया गया जिसे रासायनिक परीक्षण हेतु राज्य न्यालालिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा जा रहा है । अभी तक की जाँच पर मृतक की मृत्यु पर उसके परिजनों व अन्य लोगों ने किसी भी प्रकार का कोई शक शुबा जाहिर न किया है परन्तु फिर भी मामले में जांच हर पहलू पर प्राथमिकता से जारी है। मामले में धारा 194 बी०एन०एस०एस० 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।*
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





