26 सितम्बर से आरंभ होगा जन-जागरण कार्यक्रम: सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ज़िला सोलन में 26 सितम्बर, 2025 से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों द्वारा जन-जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ अन्य जनहितकारी नीतियों, उपलब्धियों और नशा मुक्ति से संबंधित संदेशों का प्रसार किया जाएगा। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रचार-प्रसार अभियान के तहत पूजा कला मंच, बाड़ीधार (सरयांज) के कलाकार 26 सितम्बर को नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बारियां और रेडू उपरला में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं शिव शक्ति कला मंच के कलाकार 26 और 27 सितम्बर को कुनिहार विकास खण्ड की पारनु, बनोह खरड़हट्टी और दाड़ला पंचायतों में नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे।
27 सितम्बर को हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के सदस्य कण्डाघाट विकास खण्ड की ममलीग और सायरी पंचायतों में कार्यक्रम देंगे, जबकि सुनीता सांस्कृतिक दल सोलन के कलाकार धर्मपुर विकास खण्ड की कसौली गड़खल और धर्मपुर पंचायतों में जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करेंगे।
इसके अतिरिक्त, 29 सितम्बर को अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच कण्डाघाट के कलाकार पट्टा विकास खण्ड की नालका और भावगुड़ी पंचायतों में योजनाओं की जानकारी देंगे। इसी दिन झंकार म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य सोलन विकास खण्ड की शमरोड़ और जौणाजी पंचायतों में गीत-संगीत और नशा निवारण विषयक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।
यह अभियान जन-जागरूकता को बढ़ाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





